Breaking News

हल्द्वानी में बड़ा हादसा: उफनती नहर में गिरी कार, मासूम समेत 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

 

हल्द्वानी: बुधवार सुबह हल्द्वानी में बड़ा हादसा हो गया. मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर हैं. इन नालों की बाढ़ से नहर भी पानी से भर गई हैं. कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है. सीएम धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है.

हल्द्वानी में कार नहर में गिरी: सिंचाई नहर में कार गिरते ही पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई. इस दौरान कार के अंदर पानी घुस गया. कार में 7 लोग सवार थे. इनमें से एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. 3 लोग घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला.

बच्चे समेत चार लोगों की मौत: हालांकि, तब तक देर हो गई थी. कार के शीशे खोलने पर पता चला कि एक बच्चे समेत कुल चार लोग दम तोड़ चुके थे. 3 लोग घायल हैं. इन्हें सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

About NW-Editor

Check Also

SIR विवाद पर चुनाव आयोग में मतभेद की रिपोर्ट, दो आयुक्तों की आपत्तियों पर उठे सवाल; राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप लगाए

नई दिल्ली। मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के भीतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *