बाइक की टक्कर से हिली खाकी: सड़क हादसे में एलआईयू प्रभारी और दरोगा घायल

 

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद):  इटावा-बरेली हाईवे पर ईदगाह के सामने शनिवार को एक अज्ञात बाइक सवार की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। बाइक से चारा ला रहे व्यक्ति के चारे का एक हिस्सा सामने से आ रही एलआईयू प्रभारी की बाइक में फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एलआईयू प्रभारी धर्मराज व उपनिरीक्षक गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारी मोहम्मदाबाद के नींव करोरी क्षेत्र में जांच के बाद तकीपुर की ओर जांच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बेवर की ओर से एक अज्ञात बाइक सवार अपने वाहन पर चारा लादे हुए आ रहा था। जैसे ही वह ईदगाह के सामने पहुंचा, उसका चारा एलआईयू प्रभारी की बाइक में फंस गया, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की मदद से मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. गौरव यादव की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

फर्रुखाबाद की लाइब्रेरी में दर्दनाक हादसा: अचानक विस्फोट से, 2 की मौत, 5 घायल

यूपी के फर्रुखाबाद में आज दोपहर एक लाइब्रेरी में तेज धमाका हुआ है, जिससे पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *