Breaking News

PUBG से शुरू हुआ प्यार, पति को 55 टुकड़ों में काटने की धमकी देकर प्रेमी संग हुई फरार

 

उत्तर प्रदेश के महोबा से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला को PUBG मोबाइल गेम की लत ऐसी पड़ी कि उसने न केवल अपने पति और बच्चे की जिंदगी खतरे में डाल दिया. बल्कि प्रेम में घर-परिवार तक छोड़ दिया. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मोहल्ले का है. 30 वर्षीय शीलू रैकवार यहां परिवार के साथ रहते हैं. वो पेशे से मिठाई बनाते हैं. उनकी मिठाई की अपनी दुकान है. शीलू की शादी साल 2022 में बांदा जिले के मटौंध निवासी आराधना से हुई थी. पहते तो सब कुछ सही चल रहा था, मगर शादी के कुछ ही समय बाद आराधना को PUBG खेलने की लत लग गई. दिन भर पति दुकान पर रहता और पत्नी घर में मोबाइल पर गेम खेलती रहती.

इसी दौरान आराधना की लुधियाना (पंजाब) निवासी शिवम नामक युवक से दोस्ती हो गई. फिर जल्द ही दोनों के बीच अफेयर भी शुरू हो गया. पति शीलू की मानें तो- आराधना ने मुझसे दूरी बनानी शुरू कर दी थी. घर में झगड़े भी बढ़ गए. यहां तक कि आराधना ने बेटे को मारकर उस पर घरेलू हिंसा के झूठे आरोप लगाने की भी कोशिश की. हद तो तब हो गई जब आराधना ने पति को 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भरने की धमकी दी. उसका कहना था कि यदि पति उसके प्रेम में बाधा बना तो वह उसे मार डालेगी. डरे हुए शीलू ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की लेकिन बीते दिनों अचानक आराधना का प्रेमी शिवम 900 किमी दूर लुधियाना से महोबा पहुंच गया और घर में जमकर हंगामा किया. मजबूर होकर शीलू ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिवम को शांतिभंग में चालान किया, लेकिन आराधना ने पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी शिवम के साथ जाने का फैसला कर लिया. ऐसे हालात में शीलू ने अपनी और बेटे की जान बचाने के लिए पत्नी को प्रेमी संग जाने दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शीलू अपने बेटे के साथ अलग रह रहा है.

About NW-Editor

Check Also

*खेल मैदान के निर्माण में न बरतें ढिलाई, समय सीमा में पूरा करें काम: गजल भारद्वाज*

डीएम ने किया पसवारा में निर्माणाधीन खेल मैदान, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल कोर्ट के कार्यों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *