Breaking News

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 छात्रों की मौत, जान बचाने को बाथरूम में छिपे थे बच्चे; योगी ने दौरा छोड़ राजधानी का रुख किया

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक दो मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। करीब 5 और बच्चों के फंसे होने की सूचना है। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है।

SDRF और NDRF भी पहुंची है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा है, जिसके जरिए शवों को बाहर निकाला जा रहा है। एम्बुलेंस कम पड़ गई हैं। ब्रजेश पाठक ने और मंगवाई हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं।

सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।

7 तस्वीरों में देखिए हादसा…

SDRF और NDRF की टीम ने बिल्डिंग से शव बाहर निकाले।
SDRF और NDRF की टीम ने बिल्डिंग से शव बाहर निकाले।
नीचे कूदे युवक को लोग उठाकर सड़क की दूसरी तरफ लेकर आए।
नीचे कूदे युवक को लोग उठाकर सड़क की दूसरी तरफ लेकर आए।
आग जब फैली तो आसपास के लोग बचा लो, बचा लो चिल्लाते सुनाई दिए।
आग जब फैली तो आसपास के लोग बचा लो, बचा लो चिल्लाते सुनाई दिए।
जो छात्र नीचे कूदा उसके पेट में कई जगह ग्रिल घुस गई।
जो छात्र नीचे कूदा उसके पेट में कई जगह ग्रिल घुस गई।
बिल्डिंग के अंदर फंसे एक युवक को बाहर निकाला गया। वह रोए जा रहा था।
बिल्डिंग के अंदर फंसे एक युवक को बाहर निकाला गया। वह रोए जा रहा था।
एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
आग से पूरी बिल्डिंग जलकर राख हो गई। प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे हैं।
आग से पूरी बिल्डिंग जलकर राख हो गई। प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे हैं।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ अग्निकांड: पहली मंजिल से कूदा छात्र, ग्रिल पर गिरा; मंजर देख भावुक हुए डिप्टी CM; 25 तस्वीरों में हादसा

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *