Breaking News

‘रिया गुप्ता’ बनकर रचाई शादी, 3 दिन बाद खुला यास्मीन का राज; दूल्हा रह गया हैरान

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से शादी के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहाँ एक मुस्लिम युवती ने कथित तौर पर अपनी असली पहचान और धर्म छिपाकर एक हिंदू युवक से शादी रचा ली. हालांकि, शादी के महज तीन दिन बाद ही दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई, जिसके बाद पीड़ित युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.

1 लाख रुपये में तय हुआ था शादी का सौदा: जानकारी के अनुसार, रामपुर के रहने वाले पीड़ित युवक पुनीत ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 जून को उसकी शादी ‘रिया गुप्ता’ नाम की एक युवती से कराई गई थी. शादी कराने वाले बिचौलियों ने युवती को हरिद्वार का रहने वाला बताया था और उसे एक हिंदू परिवार की लड़की के रूप में पेश किया था. इस शादी के बदले में बिचौलियों ने युवक से करीब एक लाख रुपये भी ऐंठे थे.

3 दिन बाद खुला राज, पहले से शादीशुदा है महिला: शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन महज तीन दिन बाद ही पुनीत के सामने एक ऐसी सच्चाई आई जिससे पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया. पुनीत को पता चला कि जिसे वह ‘रिया गुप्ता’ समझकर घर लाया था, उसका असली नाम ‘यास्मीन’ है और वह मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है. इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि महिला पहले से ही शादीशुदा है.

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर  धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच में सामने आया है कि महिला का असली नाम रिया गुप्ता नहीं बल्कि यास्मीन है और वह पहले से शादीशुदा भी है. मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. शादी के नाम पर पैसा वसूलने वाले दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

मैरिज गैंग की तलाश में जुटी पुलिस: पुलिस अब इस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. शादी के लिए गलत पहचान बताने, धर्म छिपाने, पहले से शादीशुदा होने की जानकारी दबाने और पैसे लेकर विवाह कराने वाले इस कथित गिरोह (मैरिज गैंग) के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि फरार चल रहे दोनों अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ अग्निकांड: पहली मंजिल से कूदा छात्र, ग्रिल पर गिरा; मंजर देख भावुक हुए डिप्टी CM; 25 तस्वीरों में हादसा

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *