Breaking News

व्यापारी सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक संग बैठक, व्यापारियों ने उठाए कई अहम मुद्दे

फतेहपुर। जनपद में व्यापारी सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान अपने पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश अध्यक्ष ने हंसवा कस्बे में बाजार के दिन बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस पिकेट ड्यूटी बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बाजार में साइकिल चोरी व महिलाओं के जेवर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारी और आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद ने अंदौली गांव में एक गरीब बुजुर्ग के निर्माणाधीन मकान में दबंगों द्वारा गुंडा वसूली और अवरोध उत्पन्न करने का मामला उठाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं जिला उपाध्यक्ष जसवंत गिहार ने फेरी लगाकर जीवन यापन करने वाले गरीब व्यापारियों को बिना जांच के चोरी के आरोप में परेशान किए जाने का मुद्दा उठाते हुए पुलिस से संवेदनशीलता बरतने की अपील की। बैठक में अतिक्रमण और व्यापारी सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर अंगद सिंह चंदेल, अनिल अग्निहोत्री, धर्मेन्द्र सिंह, उदयभान सिंह, रामलखन सिंह सेंगर, सूर्यांशू रस्तोगी, चन्द्रशेखर लोधी, मयंक गुप्ता, राजा सिंह कछवाह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *