Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

विधायक ने ग्राम फरीदपुर में सीसी रोड का किया लोकार्पण

– 23 लाख रूपए की लागत से मार्ग व नाली का कराया निर्माण
– सीसी रोड व नाली का लोकार्पण करते सदर विधायक।
फतेहपुर। सदर विधानसभा से सपा विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी द्वारा लगातार जनता के हितों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिनका उद्घाटन भी किया जा रहा है। रविवार को उन्होने ग्राम फरीदपुर में सीसी रोड व नाली का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इससे पहले विधायक का ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने बताया कि फरीदपुर गांव के लोग पक्की सड़क व नाली के लिए परेशान थे। सड़क व नाली न होने से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको ध्यान में रखते हुए उन्होने 23 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया गया है। उन्होने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का लगातार चहुमुखी विकास कराया जा रहा है। क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर जय सिंह यादव प्रधान, राजकुमार यादव, राजेन्द्र यादव, पुत्तन लोधी, मनोज लोधी प्रधान, सनी लोधी, अजब सिंह यादव प्रधान, दिनेश यादव प्रधान, उदित दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *