Breaking News

फतेहपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने खोला मोर्चा: योजनाओं में अनियमितता और अपात्रों को आवास देने का आरोप, डीएम से जांच की मांग

फतेहपुर। स्वयं सहायता समूह की योजनाओं के धन में हेराफेरी करने और योजनाओं का प्रचार-प्रसार न किए जाने का आरोप लगाते हुए स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष व सदस्यों ने जिलाधिकारी से प्रधान समेत पंचायत सहायक की शिकायत की है।

जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में खजुहा विकासखंड के ग्राम इटरा, गजईपुर की रहने वाली राधा देवी, अध्यक्ष राधा स्वयं सहायता समूह, आरती देवी अध्यक्ष पाठामाई स्वयं सहायता समूह, अनुसुइया देवी अध्यक्ष रमाबाई स्वयं सहायता समूह समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि ग्राम सभा गजईपुर के प्रधान और पंचायत सहायक पुष्पा कभी भी पंचायत भवन व बैठकों में सहभागिता नहीं करती हैं।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि इटरा गांव में कोई पंचायत भवन भी नहीं है। इसके बावजूद स्वयं सहायता समूह से जुड़ी योजनाओं में आने वाले धन को कागजों में दर्शाकर हड़प किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि गरीब महिलाओं का भी शोषण किया जा रहा है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि ग्राम विकास अधिकारी अवनीश पटेल भी क्षेत्र में नहीं आते हैं। बैठकों का समय भी निर्धारित नहीं किया जाता, जिसके चलते महिलाओं को अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने में परेशानी होती है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव, प्रधान और पंचायत मित्र मिलकर रुपये लेकर अपात्र महिलाओं को आवास का आवंटन कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि गांव में सामुदायिक बैठक हॉल और पंचायत भवन का निर्माण कराया जाए तथा पात्र महिलाओं को आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।

इस मौके पर सोनासखी, रीना, पुष्पा देवी, ममता, गुड़िया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में प्रभावी पुलिस पैरवी और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *