फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा ही संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से गुजरात के बड़नगर जा रही बाइक यात्रा का बिंदकी क्षेत्र के ग्राम रेवाड़ी बाजार में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ बाइक यात्रियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर गुजरात के बड़नगर के लिए रवाना किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, पिंटू सिंह, कार्यालय प्रभारी परशुराम वर्मा, प्रधान रवि मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, शिवाकांत तिवारी, ननकू, महेंद्र, अशोक निषाद, छोटे यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बाइक यात्रा के रवाना होने के दौरान क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए यात्रा को सफल बनाने की शुभकामनाएं दीं।
News Wani
