Breaking News

यूपीडब्ल्यूजेयू में संगठन विस्तार को मिली रफ्तार, अजय त्रिवेदी बने प्रदेश महामंत्री

फतेहपुर। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्ल्यूजेयू) की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने राजधानी में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं एक समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख अजय त्रिवेदी को यूपीडब्ल्यूजेयू का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया।

वरिष्ठ पत्रकार रोहित माहेश्वरी को संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार दिवाकर और आशीष बाजपेई को प्रदेश कमेटी में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा कि अब तक प्रदेश के 45 जिलों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जा चुका है। जल्द ही सभी जिलों में संगठन का गठन पूरा कर लिया जाएगा।

आईएफडब्ल्यूजे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने बताया कि अगले महीने होने वाले राज्य सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों के अनुमोदन की प्रक्रिया आमसभा के माध्यम से पूरी कराई जाएगी।

बैठक में यूपीडब्ल्यूजेयू के वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्कर्ष सिन्हा, सचिव प्रभप्रीत सिंह, प्रकाशन सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रचार सचिव आशीष अवस्थी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष एंथोनी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अशोक त्रिपाठी, मुकुल मिश्रा, अमित मिश्रा सहित अन्य पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 साल की किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; परिवार ने दर्ज कराया केस

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *