महोबा। शहर के मोहल्ला रामनगर में अपनेे कमरे में एक नवविवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे ससुरालीजनो में हड़कंप मच गया। परिजन उसे जीवित समझकर आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने परीक्षण करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की अचानक हुई मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची और तहकीकात करते हुए ससुराली व मायके पक्ष के लोगों को पूछतांछ करने में जुटी हुई है।
थाना श्रीनगर के कैमाहा गांव निवासी रामकुमार तिवारी ने अपनी पुत्री पूर्वी की 3 मई 2026 को शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी हिमांशु गंगेले से की थी। पिता ने अपनी पुत्री को हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर हंसी खुशी विदा किया है। मृतक के पति ने बताया कि देर शाम पूर्वी चाय बनाने के लिए गई थी, काफी देर तक बाहर न आने पर उसने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर वह और उसके परिजन किचिन में गए जहां वह नहीं मिली तो उसके कमरे में जाकर देखा तो पूर्वी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख ससुरालीजनों के होश उड़ गए और आनन फानन में फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅ. दीपक ने उसे जांच करते हुए मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति का कहना है कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। उधर बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों को रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के रिश्तेदार राजकुमार वाजपेयी ने बताया कि उसी दिन पूर्वी ने करीब चार बजे अपनी भाभी से फोन पर बात की थी और उस समय वह सामान्य ओर खुश नजर आ रही थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मौत की सूचना मायके पक्ष को मिली, जिससे परिवारीजन सदमें में हैं, जिस कारण इस मामले में अभी तक मायके वालों की ससुरालजनों से सीधी बात नहीं हो सकी है। शादी के महज चार माह बाद हुई मौत को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की सही वजह की जानकारी हो सकेगा।

News Wani