Breaking News

“कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा आंध्र प्रदेश एनकाउंटर में ढेर, दो पत्नियाँ और 4 बॉडीगार्ड मारे गए”

अमरावती : देश में माओवादी विद्रोह को एक और बड़ा झटका लगा है। नक्लसली नेता माडवी हिडमा और उनकी पत्नी सहित छह माओवादियों का एनकाउंटर किया गया है। यह अभियान मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के मारेदुमिली इलाके में हुआ। माडवी हिडमा एक करोड़ का इनामी था। उसका मारा जाना इलाके में नक्सलवाद का कमर तोड़ने जैसा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ में, सीसीएम के दक्षिण बस्तर बटालियन के सदस्य हिडमा और उनकी पत्नी के अलावा, सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच चार अन्य सुरक्षा गार्डों को भी मार गिराया गया। बरदार ने बताया कि अल्लूरी जिले में हुई मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए। इसी बीच सुरक्षाबलों ने दक्षिणी राज्य की विशेष जांच शाखा ने आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर माओवादी गतिविधि की सूचना मिलने पर यह अभियान चलाया।

यहां मारा गया माडवी हिडमा

पुलिस ने बताया कि माडवी हिडमा को छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के त्रि-जंक्शन के पास घने जंगलों में एक भीषण मुठभेड़ के दौरान मारा गया है। उसे ग्रेहाउंड्स, डीआरजी और सीआरपीएफ कोबरा यूनिट्स के संयुक्त अभियान में मार गिराया गया।

मारी गईं माडवी हिडमा की पत्नियां

हिडमा की पत्नी माडवी हेमा और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के चार अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मारे गए। बताया जा रहा है कि उसकी दो पत्नियां थीं, दोनों मुठभेड़ में मारी गई हैं। अब तक बरामद शवों की पहचान की जा रही है।

कौन था माडवी हिडमा

लगभग 45 वर्षीय हिडमा पर कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। उसके ऊपर केंद्र ने 45 लाख रुपये का इनाम रखा था। वहीं छत्तीसगढ़ ने 25 लाख रुपये और अन्य राज्यों ने भी उस पर इनाम रखा था। माडवी हिडमा कई हाई-प्रोफाइल हमलों से जुड़ा था, जिसमें 2010 का ताड़मेटला नरसंहार और 2021 का सुकमा घात शामिल है जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

About NW-Editor

Check Also

आरंग में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत

रायपुर: आरंग प्रतिबंधित सीजन में भी महानदी का सीना चीरकर बेधड़क चल रहे अवैध रेत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *