Breaking News

ओपी चौधरी का बड़ा बयान, राहुल गांधी की कमाई और खर्च पर छिड़ी बहस

रायपुर, छत्तीसगढ़। राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा नेता व छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार काे राहुल गांधी के 22 साल के राजनीतिक करियर के दौरान की गई विदेश यात्राओं का लेखा-जोखा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्राएं सार्वजनिक थीं, लेकिन इसके पीछे की फंडिंग के स्रोत सार्वजनिक नहीं हैं। राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का कुल खर्च 60 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी ओर 2013-14 से 2022-23 तक राहुल गांधी की आय विवरण के अनुसार, इस अवधि में उनकी आय 11 करोड़ रुपये थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 11 करोड़ रुपये की आय के साथ राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपये कैसे खर्च किए हैं।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के सोशल मीडिया में पोस्ट करने से पहले नई दिल्ली में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंडिंग को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 54 विदेशों की यात्रा की, जिसमें 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी के आय का विवरण 11 करोड़ रुपये है ऐसे में उनके निजी यात्रा के दौरान फंडिंग कहां से हुई।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने घोषित जानकारी और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने 54 विदेश यात्राएं की हैं। इनमें इटली, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर और संयुक्त अरब अमीरात की यात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा 3 मई, 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित फुटेज में उनकी मस्कट और ओमान की अघोषित यात्राओं का भी खुलासा हुआ।

About NW-Editor

Check Also

अवैध हथियार के साथ नंदू शर्मा गिरफ्तार, पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद

रायपुर: शहर में बढ़ते अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *