Breaking News

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल का खुला संपर्क कार्यालय

– जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन
संपर्क कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते जिलाध्यक्ष मनोज साहू।
फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का संपर्क कार्यालय का उद्घाटन भिटौरा बाईपास के समीप जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने फीता काट कर व्यापारियों को समर्पित किया। उपस्थित व्यापारियों ने मिष्ठान वितरित कर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित संकलन एवं निस्तारण की लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में संगठन के संपर्क कार्यालय खोले जा रहे हैं। व्यापारी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संगठन को अवश्य अवगत कराएं। जिला महामंत्री जय किशन ने कहा कि व्यापारी हितों के रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर हैं। इस मौके पर प्रेमदत्त उमराव, श्रवण कुमार दीक्षित, संदीप श्रीवास्तव, कैस खान, अरसलान, नीरज मिश्रा, तौफीक, तसलीम, संजय गुप्ता, प्रशांत सिंह चैहान, राजकुमार गुप्ता, सलामत अली, धनंजय मिश्रा, भंवर सिंह, अजीत विद्यार्थी, सोनू शुक्ला, मो असलम, प्रमोद महाजन, लकी साहू, सर्वेश गुप्ता, विकास कश्यप, मेंहदी हसन, मो तौफीक, अरविंद गुप्ता, मो शाहिद, रवि श्रॉफ, सर्वेश गुप्ता, मो अहमद कासिफ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *