Breaking News

यूपी भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, छह क्षेत्रों की बदली जिम्मेदारी; मोर्चों के लिए भी नियुक्त हुए प्रभारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में छह नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है।

नई व्यवस्था के तहत रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र, गीता शाक्य को ब्रज क्षेत्र, शंकर लोधी को कानपुर क्षेत्र, दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र, रमेश सिंह को काशी क्षेत्र और अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

क्षेत्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने के साथ ही भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की है। राजेश चौधरी को युवा मोर्चा, संजय राय को पिछड़ा मोर्चा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा और कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में डॉ. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर गिरी को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी की विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया है।

इसके अलावा गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री नरेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक, अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ का संयोजक और राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा की नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों को आगामी अभियानों और कार्यक्रमों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के बाद क्षेत्रीय स्तर से लेकर मोर्चा संगठनों तक पार्टी की गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।

About NW-Editor

Check Also

होमगार्ड भर्ती दौड़ में युवक की मौत का मामला गहराया, पोस्टमार्टम में गले में बोतल फंसने और 12 चोटों का खुलासा

लखनऊ। महानगर स्थित पीएसी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान 25 वर्षीय योगेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *