Breaking News

वाराणसी में देर रात खूनी हमला, साड़ी कारीगर की मौत; दो लोग गंभीर रूप से घायल

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में शनिवार तड़के एक हमलावर ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में साड़ी कारीगर रवि चौहान उर्फ पप्पू (42) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हमला हनुमान फाटक पुलिस चौकी से महज करीब 40 मीटर की दूरी पर हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर नेशनल इंटर कॉलेज की ओर से चौकी की तरफ आने वाली गली में पहुंचा। उसने सबसे पहले घर के बाहर सो रहे पान दुकानदार अशोक पासवान उर्फ बाबाजी (60) पर ईंट-पत्थरों से हमला किया।

इसके बाद हमलावर कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान में पहुंचा, जहां साड़ी का पत्ता काटने का काम करने वाले रवि चौहान उर्फ पप्पू सो रहे थे। आरोपी ने उन पर पत्थर से हमला कर उनकी जान ले ली। इसी दौरान गणेशु कनौजिया (55) भी हमले में घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल अशोक पासवान को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि गणेशु कनौजिया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। हमलावर की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

वाराणसी के दालमंडी में 12 मकानों पर चला बुलडोजर, जून के अंत तक पूरा होगा ध्वस्तीकरण

वाराणसी। दालमंडी पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत बुधवार, 11 जून को 12 और मकानों पर बुलडोजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *