– समस्याओं के समाधान को लेकर अफसरों को दिए कड़े निर्देश
– व्यापार मंडल संग बैठक में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने का दिलाया भरोसा
– व्यापार मंडल संग बैठक करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा, समस्याओं के समाधान और बेहतर पुलिस-व्यापारी समन्वय को लेकर गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और व्यापारियों से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस पर एसपी ने भरोसा दिलाया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा व्यापारिक गतिविधियों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। एसपी ने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल से अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

News Wani