Breaking News

बबेरू मोड़ के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पुलिस ने की कार्रवाई, गांजा के साथ तस्कर को थाना बिसंण्डा पुलिस ने पकड़ा, 2.0 किलोग्राम गांजा बरामद

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसंडा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ऑपरेशन ईगल चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 26 और 27 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात बिसंडा थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने बबेरू मोड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। उसकी पहचान ब्रह्मानन्द पुत्र दयाराम, निवासी निलाथू, थाना बिसंडा, जनपद बांदा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बिसंडा में मुकदमा अपराध संख्या 470/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक स्नेहा सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल अनूप और महिला कांस्टेबल गीता यादव शामिल रहीं। पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पकड़े गए गांजा तस्कर
ब्रह्मानन्द पुत्र दयाराम निवासी निलाथू थाना बिसण्डा जनपद बांदा के विरुद्ध
▪️मु0अ0सं0 470/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बिसण्डा जनपद बांदा में अभियोग दर्ज किया गया है
पकड़ने वाली पुलिस टीम में
1. म0उ0नि0 सुश्री स्नेहा सिंह थाना बिसण्डा
2. कां0 लक्ष्मण यादव
3. कां0 अरूण कुमार
4. कां0 अनूप
5. म0कां0 गीता यादव। शामिल रहे

About NW-Editor

Check Also

बांदा में दो उपनिरीक्षकों को मिला निरीक्षक पद, एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

बांदा। जिले में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *