Breaking News

बांदा में दो उपनिरीक्षकों को मिला निरीक्षक पद, एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

बांदा। जिले में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने दिलीप कुमार यादव और मनीशंकर मिश्रा के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दिलीप कुमार यादव वर्तमान में नरैनी थाने में तैनात हैं, जबकि मनीशंकर मिश्रा मटौंध थाने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पदोन्नति सूची में दोनों अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।

पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने दोनों अधिकारियों को नई भूमिका में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सजग रहना जरूरी है। एसपी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

राजस्व टीम के रोकने के बावजूद तालाब के भीटे में दबंगों ने खड़ा किया पक्का मकान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। प्रदेश सरकार जहां सरकारी जमीनों और जलस्रोतों को अवैध कब्जों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *