Breaking News

परिवार परामर्श केन्द्र में तीन का हुआ सुलह समझौता -आपसी मतभेद को भूल खुशी-खुशी रहने को हुए राजी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनपद में पारिवारिक विवादों को सुलझाकर रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने आपसी मतभेदों को दूर कर तीन परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराया। काउंसलिंग के बाद संबंधित पक्षों ने पुरानी बातों को भुलाकर आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य के साथ जीवन बिताने पर सहमति जताई।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे इस प्रयास के तहत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की अलफिशा और मुस्कान तथा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की रामादेवी ने अपने पारिवारिक विवादों के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए थे। इन शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह को सौंपी गई।

परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं और उनके संबंधित पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके बाद दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी संवाद के माध्यम से विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया। टीम ने सभी पक्षों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने, आपसी सम्मान बनाए रखने और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत समझने के लिए प्रेरित किया।

काउंसलिंग के बाद तीनों मामलों में संबंधित पक्ष आपसी सहमति से समझौता करने के लिए राजी हो गए। उन्होंने भविष्य में विवाद और लड़ाई-झगड़ा न करने, एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं विश्वास बनाए रखने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आश्वासन दिया।

परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने सभी पक्षों को प्रेम, सहयोग और आपसी सामंजस्य के साथ वैवाहिक जीवन बिताने की सलाह देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समझौता कराने वाली टीम में शामिल रहे: प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला हेड कांस्टेबल अनीता और महिला कांस्टेबल स्नेहलता मिश्रा।

About NW-Editor

Check Also

राजस्व टीम के रोकने के बावजूद तालाब के भीटे में दबंगों ने खड़ा किया पक्का मकान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। प्रदेश सरकार जहां सरकारी जमीनों और जलस्रोतों को अवैध कब्जों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *