Breaking News

पवई गांव के कोटेदार पर राशन न देने का आरोप, ग्रामीणों ने हरिजन कोटा अलग करने की उठाई मांग

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बिसंण्डा (बांदा)। विकास खंड बिसंण्डा के ग्राम पवई की हरिजन बस्ती के ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने बस्ती के लिए अलग कोटे की दुकान आवंटित करने की मांग की है, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन मिल सके।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के वर्तमान कोटेदार रामबहादुर यादव द्वारा राशन वितरण के दौरान पहले अंगूठा लगवाकर पर्ची दे दी जाती है, लेकिन भीड़ अधिक होने का हवाला देकर अगले दिन राशन लेने के लिए कहा जाता है। आरोप है कि कई बार दो-दो महीने तक पर्चियां रखे रहने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता और खाद्यान्न समाप्त होने की बात कहकर लाभार्थियों को वापस कर दिया जाता है।

इस समस्या से परेशान कुछ ग्रामीणों को दूसरे गांव बिलगांव जाकर अंगूठा लगाकर राशन लेना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था के कारण उन्हें खाद्यान्न प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर हरिजन बस्ती के लिए अलग राशन की दुकान की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने आशा पत्नी राममिलन वर्मा को सर्वसम्मति से कोटे की जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव भी रखा है।

शिकायती पत्र देने वालों में संतोषी, मुन्ना प्रसाद, कौशल कुमार, आशा वर्मा, राममिलन वर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने और पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से राशन दिलाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

राजस्व टीम के रोकने के बावजूद तालाब के भीटे में दबंगों ने खड़ा किया पक्का मकान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। प्रदेश सरकार जहां सरकारी जमीनों और जलस्रोतों को अवैध कब्जों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *