Breaking News

प्रियंका का हमला: सीटें बढ़ाना सत्ता में टिके रहने की साजिश, विपक्ष के विरोध पर जताई खुशी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा- कल जो हुआ वो लोकंत्र की बहुत बड़ी जीत है। जो सरकार की साजिश थी, लोकतंत्र को कमजोर करने की उसे रोका गया। ये संविधान की देश की और विपक्ष की एकता की जीत थी। पीएम ने कई बार अपने भाषण में कहा कि अगर आप इससे सहमत नहीं होंगे तो आप यहां नही बैठ सकते है। हम चौंके थे कि इनकी मंशा क्या थी। उन्होंने सोचा पारित हो जाएगा तो उनकी जीत होती। नहीं हुआ तो हम हर विपक्षी नेता को महिला विरोधी साबित करके महिलाओं के लिए मसीहा बन जाएंगे। उधर लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के गिर जाने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा- कांग्रेस पार्टी और विपक्ष को देश की महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। उन पर लगा यह काला धब्बा कभी नहीं मिटेगा।

About NW-Editor

Check Also

2029 में देशभर में एक साथ हो सकते हैं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, 7 लाख करोड़ रुपये की बचत का दावा

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावना को लेकर चर्चा तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *