Breaking News

फतेहपुर के रामगंज पक्का तालाब में बदहाल रास्तों से बढ़ी परेशानी, कीचड़ और जलभराव से लोग बेहाल

फतेहपुर। लखनऊ बाईपास स्थित रामगंज पक्का तालाब के वार्ड नंबर नौ में राजेंद्र पेट्रोलियम (सीएनजी) के पीछे समीर त्रिवेदी की कोठी के पास कई सड़कों का निर्माण न होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। रास्तों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि वार्ड के सभासद मोहम्मद साबिर से सड़क निर्माण के लिए पहल करने की अपेक्षा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जलभराव के कारण रास्तों पर कीचड़ जमा हो गया है। ऐसे में दोपहिया वाहनों से निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने अपने खर्च से रास्ते पर मलबा डलवाकर आवागमन सुचारु करने का प्रयास किया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

मुकेश समेत अन्य निवासियों ने जिलाधिकारी और नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि समस्या का संज्ञान लेकर जल्द सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को जलभराव और कीचड़ से राहत मिल सके।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क पार कर रही नीलगाय से भिड़ी बाइक, सवार हामिद घायल

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव के पास ईदगाह के निकट सड़क पार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *