Breaking News

बंगाल में पूर्व TMC विधायक का विरोध: थाने के बाहर लोगों ने फेंके अंडे, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे; कर्नाटक से पकड़कर लाई थी पुलिस

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को पूर्व TMC विधायक रामेंदु सिन्हा राय के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला। जैसे ही पुलिस उन्हें धानियाखाली थाने लेकर पहुंची, बाहर मौजूद लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने उनपर अंडे भी फेंके। रामेंदु सिन्हा राय तारकेश्वर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पुलिस उन्हें कर्नाटक के बेलगावी से पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर हुगली लाई है। पूर्व विधायक पर सरकारी राहत सामग्री चुराने और विरोध करने पर हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप है। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद TMC नेताओं के खिलाफ विरोध का यह छठा मामला है। राज्य में BJP सरकार बनने के बाद TMC नेताओं को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। कई नेता गिरफ्तार भी हुए हैं।

पूर्व TMC विधायक के विरोध की 3 तस्वीरें…

पूर्व विधायक के थाने पहुंचने से पहले लोगों की भीड़ जुट गई थी। उनके पहुंचते ही चोर-चोर के नारे लगने लगे।
पूर्व विधायक के थाने पहुंचने से पहले लोगों की भीड़ जुट गई थी। उनके पहुंचते ही चोर-चोर के नारे लगने लगे।
भीड़ में से कुछ लोगों ने पूर्व विधायक पर अंडे फेंके।
भीड़ में से कुछ लोगों ने पूर्व विधायक पर अंडे फेंके।
पुलिस रामेंदु सिन्हा राय को भीड़ से बचाते हुए थाने के अंदर ले गई।
पुलिस रामेंदु सिन्हा राय को भीड़ से बचाते हुए थाने के अंदर ले गई।

पूर्व विधायक पर सरकारी सामान चुराने, लोगों को धमकाने का आरोप

  • पुलिस के मुताबिक, 11 जून की शाम हुगली जिले के धानियाखाली थाना क्षेत्र स्थित कोटालपुर के विवेकानंद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज से सरकारी सामान बाहर ले जाया जा रहा था।
  • आरोप है कि रामेंदु सिन्हा राय अपने सहयोगियों के साथ वाहनों में सामान लादकर ले जा रहे थे।
  • इसी दौरान कुछ स्थानीय भाजपा समर्थकों ने उन्हें रोककर विरोध जताया। पुलिस के मुताबिक, बहस के दौरान सिन्हा राय ने हथियार दिखाकर लोगों को धमकाया और वहां से चले गए।
  • इसके बाद 12 जून को पुलिस ने सिन्हा राय समेत अन्य लोगों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
  • जांच के दौरान कॉलेज परिसर में तलाशी ली गई, जहां से बड़ी मात्रा में तिरपाल, कंबल, डस्टबिन समेत अन्य सरकारी सामान बरामद होने का दावा किया गया।

About NW-Editor

Check Also

‘मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा’: ममता का बागी नेताओं पर बड़ा हमला, बोलीं— ‘गद्दारी की भी एक सीमा होती है’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी बगावत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *