Breaking News

फतेहपुर में नाला निर्माण पर उठे सवाल, जलभराव की आशंका को लेकर डीएम से शिकायत

फतेहपुर। जल निकासी की समस्या को दूर कराने के लिए आईटीआई रोड स्थित गौतमनगर नाले का पक्का निर्माण कराने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी एसपी शुक्ला ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।
डीएम को पत्र सौंपने के बाद जनपद सेवा संस्थान के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी एसपी शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि आईटीआई रोड गौतमनगर में स्थित बड़े नाले का पक्का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने जल निकासी की समस्या को देखते हुए नाले के दोनों ओर बने पक्के निर्माण को गिरवाकर उसे चौड़ा कराया था, ताकि बड़ा पक्का नाला बनाया जा सके।
लेकिन वर्तमान में नगर पालिका और ठेकेदार पर मिलीभगत कर अनुचित लाभ लेने तथा साजिश के तहत नाले को संकरा बनाकर बीच के बजाय पूर्वी दिशा से निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि इस तरह नाले का निर्माण होने से पानी की निकासी पूरी तरह नहीं हो पाएगी। इससे नाले के पूर्वी हिस्से में स्थित जनपद सेवा संस्थान को भारी नुकसान होने की आशंका है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि आईटीआई रोड स्थित गौतमनगर के बड़े नाले को पहले की योजना के अनुसार दोनों ओर मकानों के पास आरसीसी की दीवार खड़ी कर पक्का बनाया जाए, ताकि पानी की निकासी आसानी से हो सके।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *