Breaking News

“प्रधानमंत्री आवास पर राखी उत्सव: मोदी ने स्कूली बच्चियों संग मनाया प्यार और अपनापन”

देशभर में आज रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. भाई बहन के इस पवित्र त्योहार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर स्कूली छात्राओं से राखी बंधवाई. इस दौरान बच्चे तरह-तरह की राखी लेकर पहुंचे थे. पीएम ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी छात्राओं का स्वागत किया और उनके साथ समय बिताया. पीएम ने बच्चों के साथ बात की और और उन्हें प्यार भी किया. बच्चे भी इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने पीएम को कविताएं भी सुनाईं. पीएम मोदी ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी की सदस्यों ने भी पीएम की कलाई पर राखी बांधी. इस खास पल का वीडियो पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नारी शक्ति के विश्वास और स्नेह के लिए उनका आभार जताया है.

About NW-Editor

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल की बढ़ती निकटता बनी राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र

नई दिल्‍ली: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *