Breaking News

फतेहपुर में रेडक्रॉस की पहल, 10 रक्तदाताओं ने किया महादान; 25 लोगों ने कराया पंजीकरण

फतेहपुर। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए मंगलवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में नई तहसील सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार राजकुमार सिंह और डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 25 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
रक्तदान करने वालों में नायब तहसीलदार हिमालय सिंह, करण कुमार, नितिन कुमार श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, अंजू वर्मा, महेंद्र तिवारी, आकाश, अनुभव पटेल, जितेंद्र कुमार और अनुराग बाजपेयी शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि और रेडक्रॉस चेयरमैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। एक बार रक्तदान करके चार लोगों की जान बचाने में मदद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय मानकों के अनुसार सामान्यतः प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।
शिविर में रेडक्रॉस कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र से डॉ. डीके वर्मा, बृजकिशोर, गोविंद प्रसाद, कमला प्रसाद और अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *