फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा) रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी, उनके आवास एवं काफिले पर हमला की घटना सहित उत्तर प्रदेश में पीडीए समाज के उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं को लेकर गुरुवार को नहर कालोनी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओ के साथ दुर्व्यहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करनें में पूरी तरह विफल हो गई है। सांसद नरेश उत्तम ने कहा कि बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा) रामजी लाल सुमन कों करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। पाँच दिन पूर्व बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना ने हमला किया। जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को गम्भीर चोटें भी आई। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन/प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं किया। जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है। सपाइयों ने मांग करते हुए कहा कि इन घटनाओं पर रोक लगाई जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विधायक ऊषा मौर्या, चेयरमैन राज कुमार मौर्या ,चौधरी मंज़र यार जिला महासचिव, दलजीत निषाद, दयालु गुप्ता, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, महेंद्र बहादुर सिंह, गणेश वर्मा, सूरजपाल रावत, राम कृपाल सोनकर, रीता प्रजापति, राजू कुर्मी, रामबहादुर यादव, डा राम नरेश पटेल, अफसर अली, मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, सुघर लाल यादव, वीरेंद्र तिवारी, संगीता पासवान, अमित पाल, संदीप एड, एड जगनायक सचान, सुनील उमराव, अय्यूब खान, कपिल यादव, धर्मपाल पटेल, आजम खान, अमित मौर्या, अमरदीप सिंह पप्पू, नफीस उद्दीन, शकील गोल्डी, सऊद अहमद, अकील अहमद, शनि लोधी, हाजी सिराज, दीपक डब्लू, पवन द्विवेदी, मुन्ना बाजपेई, नूरुल हुदा, धीरेन्द्र मौर्या, संजीत यादव, मनोज लोधी समेत कई लोग मौजूद रहे।