Breaking News

स्कूली बस ट्रांसफार्मर के एंगल से टकराई, बड़ा हादसा टला

– बस में सवार थे तीस से अधिक बच्चे
– बस के अंदर घुसा ट्रांसफार्मर का एंगल, बाहर खड़े स्कूली बच्चे।
फतेहपुर। केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी के बच्चों को लेकर आ रही प्राइवेट बस ट्रांसफर के एंगल से टकरा गई जिससे बस में बैठे बच्चे दहशत में आ गए। हादसे में स्थानीय लोगों की सक्रियतावश किसी तरह रुकवाई गई जिससे बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी के बच्चों को लेकर आ रही महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट सर्विस की जैसे ही राधानगर पावर हाउस के निकट पहुंची सामने से आ रहे ट्राला को साइड देने के चक्कर में सड़क किनारे पोल के सहारे लगे बिजली ट्रांसफ़र के एंगल से टकरा गई। जैसे ही बस बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई जोरदार आवाज़ होने से बस में बैठे बच्चे सहम उठे। बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग भागकर पहुंचे और बस को रुकवाकर मौजूद बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया। बताते चलें कि महालक्ष्मी बस सर्विस की प्राइवेट स्तर की बस लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने का कार्य कर रही थी। रोज़ की तरह बस ड्राइवर स्कूल से छुट्टी होने के बाद विद्यालय के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। जैसे ही बस राधानगर पावर हाउस के पास पहुँची विपरीत दिशा से आ रहे ट्राला को साइड देने के चक्कर में चालक ने बस को सड़क के काफ़ी नीचे उतार दिया जिससे चालक सड़क के किनारे पोल सके सहारे लगे ट्रांसफ़र व उसके एंगल को नहीं देख सका। देखते ही देखते ट्रांसफ़र का एंगल लोहे की चादर को फाड़ते हुए बस ने जा घुसा। हादसे की आवाज़ से बस में बैठे सहम उठे और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पहुंचकर बस में बैठे बच्चों को सांत्वना देते हुए उन्हें सड़क से हटाकर पावरहाउस कैंपस में ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो चालक की लापरवाही की वजह से बस में बैठे तीस से अधिक बच्चों की जान पर बन गई। ट्रांसफ़र से करंट उतरने या आग लगने की दशा में बड़ा हादसा हो सकता था। जिसमे बड़ी संख्या में बच्चों को नुकसान हो सकता था। वही घटना होने के बाद विद्यालय व पुलिस प्रशासन का मौके पर न पहुंचना भी चर्चा में बना रहा।

About NW-Editor

Check Also

नहर में गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, सुबह बरामद हुआ शव; परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव नहर पुलिया के समीप मंगलवार को नहर में डूबने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *