Breaking News

दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार

– थाने में हुई पंचायत के बाद फिर शुरू हुई रस्में
– जयमाल के बाद स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन।
बिंदकी, फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां दुल्हन ने दूल्हे को शराब के नशे में देखकर शादी से मना कर दिया। बकेवर थाना क्षेत्र के कृष्णापुर बांका से शनिवार की शाम को बारात आई थी। जयमाल के बाद जब फेरों की बारी आई, तब दुल्हन कपड़े बदलकर आई। उसने दूल्हे को नशे में देखा तो तुरंत शादी से इनकार कर दिया। परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार की सुबह मामला थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों के परिजन और रिश्तेदार जहानाबाद थाने पहुंचे। दूल्हा भी फूलों से सजी गाड़ी में थाने आया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। पांच घंटे तक चली पंचायत के बाद दुल्हन शादी के लिए राजी हो गई। इसके बाद वर पक्ष के लोग दुल्हन के गांव पहुंचे। विवाह की रस्में फिर से शुरू की गईं। इस दौरान थाना परिसर के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई थी। लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा रही।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *