Breaking News

“दीपावली से पहले चांदी का धमाका: 6 दिन में 12,400 रु. की छलांग”

दीपावली नजदीक आने के साथ ही सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोने से ज्यादा चांदी के दामों में लगातार उछाल बना हुआ है। पिछले 6 दिन में चांदी के भाव 1 लाख 61 हजार 500 रुपए पहुंच गए है। वहीं 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत एक लाख 26 हजार 700 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर आ गई है। सर्राफा व्यापारी सुशील जैन ने बताया- पिछले 6 दिनों में चांदी में 12 हजार 400 रुपए प्रति किलो और सोने में 6,800 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। अगले कुछ दिनों में सोना और चांदी दोनों नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। फिलहाल जो लोग मुनाफे में बेच रहे हैं, वे नुकसान उठा सकते हैं क्योंकि आने वाले समय में कीमत और बढ़ने की संभावना है।जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में भी निवेशक डॉलर की अस्थिरता से बचाव के लिए सोना और चांदी में निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे भारत के सर्राफा बाजार में भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यदि यही रफ्तार रही तो दीपावली तक सोना 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.60 लाख प्रति किलो का आंकड़ा पार कर सकती है।

About NW-Editor

Check Also

राजस्थान में रेड बुल, स्टिंग समेत आठ प्रमुख एनर्जी ड्रिंक्स पर प्रतिबंध, ऑनलाइन बिक्री और प्रचार भी बंद

जयपुर। युवाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *