Breaking News

फतेहपुर में पेंशनर्स की समस्याओं पर एसपी सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

फतेहपुर। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में गुरुवार को आयोजित पुलिस पेंशनर्स मीटिंग में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से उठीं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पेंशनर्स से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अपेक्षाएं जानीं। उन्होंने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में पेंशनर्स ने विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान विभाग को महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। ऐसे में विभाग की जिम्मेदारी है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पेंशनर्स को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मीटिंग के दौरान एसपी ने अधिकारियों को पेंशनर्स की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के साथ ही यह भी निर्देश दिया कि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित अधिकारी शिकायतों का प्रभावी समाधान कर पेंशनर्स को राहत उपलब्ध कराएं।

बैठक में संबंधित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

भारत के परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी का अनुमान, 190 हथियारों के साथ 35 और वॉरहेड बनाने की क्षमता

नई दिल्ली। भारत की परमाणु क्षमता को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में बड़ा अनुमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *