Breaking News

भाजपा कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति तैयार, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के निवर्तमान महामंत्री संजीव व्यास शिवहरे उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए उन्हें सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजीव व्यास शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में जनता और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने में संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संयोजक और सह-संयोजक तय किए गए हैं, जो अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।

कार्यशाला में विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्य, नीरज सिंह, रेखा मिश्रा, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, मधुराज विश्वकर्मा, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, ज्योति प्रवीण, सुनीता गुप्ता, विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, ओम मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, राजबहादुर पासवान, अखिलेश कुमार, उमेश गुप्ता, अंतुल अवस्थी, गीता सिंह, रेखा सरोज, सुरेंद्र सोनकर, जसवंत गिहार समेत अभियान के संयोजक-सहसंयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

अधूरी सड़क बनी राहगीरों के लिए मुसीबत, बारिश में बढ़ी आवाजाही की दिक्कत

फतेहपुर। कस्बे के हाईवे किनारे बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *