Breaking News

संडे फिट इंडिया साइकिल अभियान की शुरुआत

 

फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के दिशानिर्देशों के अनुपालन में आज महर्षि विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा संडे फिट इंडिया साइकिल अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाना जरूरी है। साइकिल की सवारी व्यायाम का सर्वाेत्तम साधन होने के साथ-साथ बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी सहायक है। आज यातायात के साधनों और भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम में कमी के कारण युवा वर्ग में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जा रही है। यही कारण है कि आज कम उम्र के युवा भी मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग की बीमारी का शिकार हो रहा है। अतः यह समय की मांग है कि हम प्रकृति के नियमों का अनुसरण करे स अपने खानपान पर ध्यान दे। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए परम पूज्य महर्षि जी द्वारा बताए गए भावातीत ध्यान का नियमित अभ्यास करे। साइकिल अभियान में 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया, स्वस्थ भारत युवा भारत के नारे का उद्घोष करते हुए साइकिल रैली का समापन श्री नंदी चैराहे पर हुआ।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *