Breaking News

नाबालिग अपहरण मामले में फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, अपहृता पहले ही हुई थी बरामद

फतेहपुर। नाबालिग के अपहरण के मामले में ललौली थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, ललौली थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 225/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुल समद खान पुत्र मजरुद्दीन, निवासी ग्राम बंथली शाहपुर, थाना जहानगंज, जनपद फर्रुखाबाद को बंधवा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि इसी मामले से संबंधित अपहृता को 17 अगस्त को सकुशल बरामद किया जा चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वर्मा और आरक्षी अनिल कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर शनिवार की सुबह चार पहिया वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *