Breaking News

दुल्हन ने मंडप में ही किया न्याय! भाई से बदसलूकी पर दूल्हे को दिया करारा जवाब

 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र  के चमरिया भगूवाला गांव के मायापुरी गांव में गुरुवार को देवेन्द्र सिंह की बेटी राधिका की बारात आई हुई थी. दूल्हे तरुण को बग्गी से उतारने की रस्म अदा की जा रही थी. इसके लिए डीजे पर डांस रोकने को कहा गया, जिसके बाद दूल्हे और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया. विवाद में दूल्हे ने दुल्हन के भाई के सिर पर कड़ा मार दिया, जिससे दुल्हन का भाई जख्मी हो गया.  इस पूरे विवााद के बाद मामला थाने में चला गया. पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए दुल्हन के भाई रोहित को अस्पताल पहुंचाया. वहीं दूल्हे सहित अन्य बाराती भाग गए. काफी मशक्कत के बाद कुछ संभ्रांत लोगों ने दुल्हे और दुल्हन पक्ष में सुलह कराने की कोशिश की.

इसके बाद दुल्हन इस बात पर अड़ गई की दूल्हा माफी मांगे. हालांकि दूल्हे ने माफी मांगने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और नांगल थाने पहुंच गई. फिर दूल्हे और पांच नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज मांगने और मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया. दूल्हा बिना दुल्हन को लिए वापस लौट गया. वहीं इस पूरे मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार सैनी ने कहा कि दुल्हन राधिका का तहरीर पर दूल्हे तरुण समेत धर्मेंद्र, कमल, अरुण और राहुल के साथ-साथ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

About NW-Editor

Check Also

मतदाता जागरूकता को लेकर सपा की साइकिल रैली, कार्यकर्ताओं को दिया जिम्मेदारी का संदेश।

  बिजनौर। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन एवं वरिष्ठ नेता अनुज मलिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *