Breaking News

टक्कर ने ली दो जानें: सड़क पर बिखरा खून, चीख-पुकार से दहले लोग

 

मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास तिराहे पर कार और बाइक की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। बाइक सवार दो युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास तिराहे पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हरिद्वार की ओर से आ रही कार की बाइक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव उमरा निवासी वैभव (24) और प्रियम (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को समीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर वैभव और प्रियम की मौत हो गई। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कार में सवार बडाई खेड़ा जिला बदायूं निवासी दीपक (30), लोटन (35), मनोज (27), ईसा (60) और कृष (19) घायल हो गए। घायलों का मंडावली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में ले लिया है।

About NW-Editor

Check Also

हरियाणवी फिल्म अभिनेता उत्तर कुमार से समाजसेवी आफताब मंसूरी ने की मुलाकात

न्यूज़ वाणी ब्यूरो मंडावली (नजीबाबाद) हरियाणवी सिनेमा के चर्चित अभिनेता एवं सुपरस्टार उत्तर कुमार से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *