Breaking News

सिद्धपीठ बांके बिहारी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का तीसरा दिन

– महान्यास व वेद पूजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
– महान्यास व वेद पूजन में भाग लेते यजमान व अन्य।
फतेहपुर। शहर स्थित सिद्धपीठ बांके बिहारी मंदिर परिसर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का मंगलवार को तीसरा दिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का महान्यास पूजन का कार्यक्रम विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। साथ ही वेद पूजन भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजन कार्यक्रम के मुख्य जजमान के रूप में प्रदीप गर्ग, सुनीता गर्ग एवं शाश्वत गर्ग ने सभी अनुष्ठानों को विधिवत सम्पन्न कराया। आचार्य अल्प नारायण मिश्रा एवं आशीष दीक्षित के नेतृत्व में समस्त धार्मिक क्रियाएं पूर्ण हुईं, जिसमें सहयोगी विद्वानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर हरिओम रस्तोगी, मोनू रस्तोगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अभिनव यादव, अमित शरण बॉबी, अमित सोनी, बबल सोनी, शालिनी, अभय गुप्ता, खुशी, सनी समेत अन्य श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मंदिर परिसर में दिन भर भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *