Breaking News

ठंड का ट्रिपल अटैक: राजस्थान में गिरा पारा, हिमाचल बर्फीला—UP में 7 उड़ानें रद्द

राजस्थान में तेजी से सर्दी बढ़ रही है। गुरुवार सुबह सीकर के फतेहपुर में 3.2°C और बीकानेर के लूणकरणसर में 3.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। इधर, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊंचाई वाली इलाकों में 5 और 7 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बर्फबारी-बारिश की संभावना है। हिमाचल के 17 शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 5°C से नीचे रिकॉर्ड हुआ। लाहौल स्पीति के ताबो में -9.8°C, कल्पा में -1.5°C, कुकुमसेरी में -3.9°C रिकॉर्ड हुआ।

मध्य प्रदेश में भी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और फिर बर्फ पिघलने से प्रदेश में सर्दी और बढ़ेगी। तापमान में 2°-3°C तक गिरावट होगी। गुरुवार को भी राज्य के 10 शहरों का तापमान 10°C से कम रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश में भी सर्दी में तेजी आई है। कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान 7.1°C रिकॉर्ड किया गया। विजिबिलिटी में कमी के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट पहुंची, जबकि दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से पहुंचने वाली 7 फ्लाइटें कैंसिल हो गईं।

राज्यों में मौसम की 4 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एशिया के इकलौते और सबसे पुराने नेचुरल आइस स्केटिंग रिंक पर स्केटिंग करते लोग।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एशिया के इकलौते और सबसे पुराने नेचुरल आइस स्केटिंग रिंक पर स्केटिंग करते लोग।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का तापमान 2°C दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का तापमान 2°C दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में झेलम नदी के ऊपर धुंध छाई रही।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में झेलम नदी के ऊपर धुंध छाई रही।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सर्दी बढ़ गई है। सुबह कोहरा छाया रहा।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सर्दी बढ़ गई है। सुबह कोहरा छाया रहा।

About NW-Editor

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल की बढ़ती निकटता बनी राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र

नई दिल्‍ली: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *