Breaking News

”मोंटाना के कालीस्पेल एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर, भीषण आग से हड़कंप”

अमेरिका: अमेरिका में दो विमानों के बीच टक्कर हो गई है, जिससे भीषण आग लग गई। यह दुर्घटना अमेरिका के मोंटाना स्थित कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर हुई है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर उतर रहा एक छोटा विमान, वहां खड़े एक विमान से टकरा गया। इस टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। चार लोगों को ले जा रहा सिंगल इंजन वाला छोटा विमान (सोकाटा टीबीएम 700 टर्बोप्रॉप) दोपहर लगभग 2 बजे कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था। लैंडिंग के दौरान इस विमान ने एयरपोर्ट पर खड़े एक विमान को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भीषण आग लग गई।

About NW-Editor

Check Also

मेक्सिको के कैरेबियन तट पर समुद्री संकट: शैवाल की मोटी परतों से समुद्री जीवों का दम घुटा, पर्यावरण पर मंडराया खतरा

मेक्सिको के कैरेबियन तट पर समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *