Breaking News

“वृंदावन नाव हादसा: ढोलक बजा रहे युवक समेत 15 की मौत, एक अब भी लापता”

मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिलीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान की। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 200 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। टीम 20 किमी दायरे में लापता श्रद्धालु की तलाश कर रही है। युवक की पहचान पंजाब में लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला (22) के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन आए थे। बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़े थे। धार्मिक संकीर्तन में ढोलक बजाते थे। नाव डूबने से पहले का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यश ढोलक बजाते दिखाई दे रहे थे। यश के बड़े भाई अकाउंटेंट है। मां सुनीता हाउस वाइफ हैं। पिता रेहड़ी-फड्डी लगाकर कपड़े बेचते है।

वहीं, महिला की पहचान दुगरी, लुधियाना की मोनिका टंडन के रूप में हुई है। वो अपनी सास सविता के साथ आई थी। 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पति विदेश में थे। जल्द ही विदेश जाने वाली थी। हादसे के दिन नाव में पड़ोसी महिला डिंकी के साथ बैठी थी। डिंकी लाश कल बरामद हुई थी। एक श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा (40) अब भी लापता हैं। पंकज हिमाचल प्रदेश में स्टील कंपनी में मैनेजर थे।

बता दें कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किमी दूर केसी घाट पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। पप्पू ने अपनी नाव में श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था।

तस्वीरें देखिए-

सर्च टीम को सुबह 8 बजे यमुना नदी से एक महिला का शव मिला। उसकी पहचान मोनिका के रूप में हुई।
सर्च टीम को सुबह 8 बजे यमुना नदी से एक महिला का शव मिला। उसकी पहचान मोनिका के रूप में हुई।
सर्च टीम को उस युवक का भी शव मिल गया, जो हादसे से पहले के वीडियो में ढोलक बजाता दिख रहा था।
सर्च टीम को उस युवक का भी शव मिल गया, जो हादसे से पहले के वीडियो में ढोलक बजाता दिख रहा था।
सेना समेत करीब 200 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। 20 किमी दायरे में एक लापता की तलाश कर रही है।
सेना समेत करीब 200 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। 20 किमी दायरे में एक लापता की तलाश कर रही है।
रविवार को हादसे से पहले के 4 वीडियो सामने आए। इनमें श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। भजन-कीर्तन करते दिखाई दिए।
रविवार को हादसे से पहले के 4 वीडियो सामने आए। इनमें श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। भजन-कीर्तन करते दिखाई दिए।

About NW-Editor

Check Also

मथुरा में होलिका दहन पर दिखा अद्भुत नज़ारा, जलती होलिका के बीच से निकला पंडा

मथुरा में मंगलवार सुबह फालैन गांव में होलिका दहन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *