Breaking News

शाहजहांपुर में बहेगुल नदी का पानी खेतों में घुसा, धान की फसल डूबी; किसानों को हुआ भारी नुकसान की चिंता

खुदागंज, शाहजहांपुर। बहेगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र के गांव निजामपुर उर्फ महमूदपुर में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का पानी खेतों में पहुंचने से धान समेत कई फसलें जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ खेतों में फसल के ऊपर करीब दो फीट तक पानी भर गया है।

किसानों का कहना है कि खेतों में लगातार पानी भरा रहने से धान की फसल खराब होने लगी है। यदि जलस्तर जल्द कम नहीं हुआ तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। जलभराव के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में कृपाल सिंह चौहान की करीब 70 बीघा, दिलप्रीत सिंह की करीब 50 बीघा और नरेश सिंह की करीब 10 बीघा फसल प्रभावित हुई है। इसके अलावा अन्य किसानों के खेत भी नदी के बढ़े हुए पानी की चपेट में बताए जा रहे हैं।

नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का मौके पर निरीक्षण कराने और फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि नुकसान का आकलन कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

About NW-Editor

Check Also

शाहजहांपुर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

शाहजहांपुर। पुवायां क्षेत्र के डूडा मुकीमपुर गांव स्थित श्री बिलहा बाबा स्थान पर आयोजित सात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *