Breaking News

शाहजहांपुर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

शाहजहांपुर। पुवायां क्षेत्र के डूडा मुकीमपुर गांव स्थित श्री बिलहा बाबा स्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा का धार्मिक माहौल में समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और भक्तिभाव के साथ श्रीराम कथा का श्रवण किया।

कथा व्यास स्वामी संत शरण त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण करने से मनुष्य को जीवन में आने वाले दुख-दर्द का सामना करने की शक्ति मिलती है और मन को शांति का अनुभव होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन का कुछ समय प्रभु की भक्ति और धार्मिक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।

कथा के समापन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आशीष मिश्रा, अम्बरीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

About NW-Editor

Check Also

रेल समस्याओं को लेकर नरमू ने किया धरना-प्रदर्शन: डीआरएम को पच्चीस सूत्रीय मांग पत्र भेजा, हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

रोजा, शाहजहांपुर। रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *