Breaking News

साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, एक माह बाद भी नहीं हुई बरामदगी, पीड़ित का आरोप—थाने के लगाने पड़ रहे चक्कर, पुलिस अधिकारियों से लगाई बरामदगी की गुहार

मदनापुर/शाहजहांपुर। बुधवाना साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई बाइक का करीब एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी की शिकायत देने के बावजूद अब तक वाहन बरामद नहीं हुआ है। कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए उसे लगातार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना जलालाबाद क्षेत्र के समैंचीपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र रामनाथ 13 अगस्त 2026 को अपनी होंडा सीडी 110 ड्रीम बाइक UP27 AE 0082 से बुधवाना साप्ताहिक बाजार गए थे। उन्होंने बाइक बाजार में खड़ी की और सामान खरीदने चले गए।

कुछ देर बाद जब मनोज वापस लौटे तो निर्धारित स्थान पर बाइक नहीं मिली। उन्होंने आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया।

घटना के बाद पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने, वाहन की तलाश कराने और अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मनोज का कहना है कि घटना को करीब एक माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक बाइक बरामद नहीं हो सकी है।

पीड़ित के मुताबिक, बाइक की जानकारी और पुलिस कार्रवाई के संबंध में पता करने के लिए उसे कई बार थाने जाना पड़ रहा है। उसने पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी हुई बाइक को जल्द बरामद कराने और घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

रेल समस्याओं को लेकर नरमू ने किया धरना-प्रदर्शन: डीआरएम को पच्चीस सूत्रीय मांग पत्र भेजा, हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

रोजा, शाहजहांपुर। रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *