Breaking News

रुकनपुर में भारी बारिश से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे धंसा, नीचे से बह रहा पानी; बड़े हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने मांगी मरम्मत

शाहजहांपुर। जिले के कलान क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश के बाद रुकनपुर गांव के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे क्षतिग्रस्त होकर कई जगह धंस गया है। हाईवे के नीचे से बारिश का पानी बहने के कारण सड़क की स्थिति और खराब होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं होने पर बड़े हादसे की आशंका जताई है।

रुकनपुर ग्राम पंचायत में कलान नगर पंचायत से सटे इलाके में ठेकेदार सतीशचंद्र दीक्षित के आवास के पास हाईवे पर कई स्थानों पर धंसाव दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों की तेज बारिश के बाद सड़क के नीचे पानी का बहाव शुरू हो गया है, जिससे हाईवे की मजबूती प्रभावित हुई है।

भारी वाहनों और बसों की आवाजाही से बढ़ी चिंता

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर लगातार भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के नीचे पानी बहने और जगह-जगह धंसाव के कारण किसी भी समय स्थिति गंभीर हो सकती है। खासकर यात्रियों से भरी बसों और भारी वाहनों के गुजरने के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है।

रुकनपुर निवासी राजकीय ठेकेदार सतीशचंद्र दीक्षित ने बताया कि बारिश के बाद हाईवे का कुछ हिस्सा धंस गया है और नीचे से पानी निकल रहा है। उनका कहना है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द मरम्मत कराना जरूरी है, ताकि आवागमन करने वाले लोगों को खतरे का सामना न करना पड़े।

अफसरों से जल्द कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दी गई है। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

सतीशचंद्र दीक्षित समेत आसपास के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने बारिश में क्षतिग्रस्त हुए हाईवे की जांच कराकर जल्द मरम्मत कराने की अपील की है, जिससे यात्रियों और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

About NW-Editor

Check Also

रेल समस्याओं को लेकर नरमू ने किया धरना-प्रदर्शन: डीआरएम को पच्चीस सूत्रीय मांग पत्र भेजा, हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

रोजा, शाहजहांपुर। रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *