फतेहपुर (न्यूज़ वाणी)। मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी के स्वास्थ्य लाभ के बाद पहली बार फतेहपुर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लंबे समय बाद प्रदेश अध्यक्ष को अपने बीच पाकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष निहाल सिंह जेम्स, जिलाध्यक्ष खलीक जाफरी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, जिला सचिव मनीष मिश्रा, जिला प्रवक्ता वसीम शाह राजू, संगठन मंत्री शानू, जिला उपाध्यक्ष कुमार, पत्रकार आशीष शुक्ला, उप संपादक माइकल पॉल, वरिष्ठ पत्रकार पण्डित निर्मल सिंह यादव तथा विलियम पॉल समेत अन्य पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने डॉ. राजेश त्रिवेदी का स्वागत कर उनके पूर्ण स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और पत्रकारों ने आपसी एकजुटता तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

News Wani