Breaking News

साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की एसडीएम से शिकायत

– पीड़ितों पर की गई कार्रवाई को समाप्त कर जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
– एसडीएम से शिकायत करने जाते पीड़ित।
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकौरा मजरे विजयीपुर में एक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करके साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के किए जा रहे प्रयासों की शिकायत पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी से करते हुए पीड़ितों पर की गई कार्रवाई को समाप्त कर जांच कराकर आरोपियों पर दण्डात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की। अधिवक्ता मो0 आसिफ के नेतृत्व में ग्राम एकौरा मजरे विजयीपुर के ग्रामीण कलेक्ट्रेट आए और उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि गांव के रहने वाले राहुल चौधरी पुत्र बिन्दा प्रसाद, प्रीति पत्नी राहुल चौधरी समेत चार से पांच लोग संयुक्त रूप से मिलकर आम जनमानस में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का काम करते हैं। मुस्लिम समाज पर अशोभनीय वीडियो बनाते हैं। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों की गई थी। जिसमें पुलिस ने उल्टा पीड़ितों पर ही धारा 126/135 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई कर चालान कर दिया। एसडीएम खागा से भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ितों ने एसडीएम से मांग किया कि उन पर की गई धारा 126, 135 बीएनएस की कार्रवाई को समाप्त कर माहौल बिगाड़ने वाले लोगों की जांच कराकर दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कृष्ण कुमार सिंह, रहमत अली, रामसजीवन, अर्जुन, साबिर, शिवबालक, बालकरन, पुत्तन, इसरार हुसैन, मो0 हनीफ, सुलेमान, बरकत आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *