Breaking News

सुनीता आहूजा के समर्थन में उतरीं कश्मीरा शाह, बोलीं- परिवार की महिलाओं के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कश्मीरा शाह खुलकर सुनीता के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि सुनीता उनकी फैमिली का हिस्सा हैं और वह परिवार की महिलाओं के साथ हमेशा खड़ी रहेंगी।

अभिनेता अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी के दौरान पैपराजी ने कश्मीरा से परिवार में चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया। उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन कहा कि वह अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करेंगी। कश्मीरा ने कहा कि अगर सुनीता आज सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रख रही हैं तो इसकी कोई वजह जरूर होगी और संभव है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ हो।

कश्मीरा इससे पहले भी सुनीता के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने सुनीता को मजबूत रहने की सलाह देते हुए कहा था कि वह अकेली नहीं हैं और परिवार के लोग उनके साथ हैं।

हाल ही में कश्मीरा ने शादी और बेवफाई को लेकर भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने सच्चे प्यार को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने की घटनाओं से उनका भरोसा कम हुआ है। यह पोस्ट भी गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई थी।

सुनीता ने तलाक की याचिका वापस लेने की बताई वजह

सुनीता आहूजा इससे पहले भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों को लेकर बात कर चुकी हैं। हाल ही में राखी सावंत से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने तलाक की याचिका इसलिए वापस ली, क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले हैं।

हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस दावे को खारिज किया। उन्होंने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी की कोई बात नहीं है। उनके मुताबिक, अगर गोविंदा शादी खत्म कर दूसरी शादी करना चाहते तो वह खुद तलाक की प्रक्रिया शुरू करते।

गोविंदा की ओर से जारी हुआ पब्लिक नोटिस

निजी जिंदगी को लेकर सामने आ रही चर्चाओं और अफवाहों के बीच गोविंदा की ओर से पब्लिक नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को गोविंदा या उनके परिवार से जुड़ी झूठी, मानहानिकारक, मनगढ़ंत या बिना सत्यापन वाली सामग्री प्रकाशित और प्रसारित करने से चेतावनी दी गई है।

नोटिस में ऐसे कंटेंट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और 100 करोड़ रुपये तक के सिविल दावे की चेतावनी दी गई है।

 

About NW-Editor

Check Also

गोविंदा की दूसरी शादी की अफवाहों पर सख्त रुख, 100 करोड़ के मानहानि दावे की चेतावनी; झूठी खबरों को लेकर एक्टर ने जारी किया नोटिस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *