Breaking News

करमचंदपुर सांड़ा गांव में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर

– मोतियाबिंद मरीजों को बांटे गए कंबल
– मरीजों को कंबल वितरित करते वरिष्ठ समाजसेवी संतोष तिवारी।
फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ भिटौरा ब्लॉक की ग्राम सभा करमचंदपुर सांडा के पंचायत घर में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नदीम उद्दीन पप्पू के नेतृत्व में नारी समर्था साईं आई हॉस्पिटल के सहयोग से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि और वरिष्ठ समाजसेवी संतोष तिवारी की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कार्यक्रम में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित प्रत्येक मरीज को मुख्य अतिथि द्वारा निशुल्क कंबल वितरित किए गए, ताकि कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके। शिविर में पहुंचे अनुभवी डॉक्टरों की टीम डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. नीलेश सिंह बघेल और डॉ. संगीता सिंह यादव ने सैकड़ों ग्रामीणों की आंखों की विस्तृत जांच की। परीक्षण के दौरान मरीजों को दृष्टि दोष की जांच कर निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया। अस्पताल की ओर से विशेष सुविधाएं अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया है, उनका फेकू विधि (बिना टांके वाला) से आधुनिक ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों को लेंस और दवाएं पूरी तरह निःशुल्क दी जाएंगी। भर्ती होने वाले मरीजों को अस्पताल के वाहन द्वारा ले जाया जाएगा और ऑपरेशन के बाद सकुशल वापस घर छोड़ा जाएगा। डॉक्टरों ने बताया कि लाभार्थी मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। इस अवसर पर गांव के सैकड़ो ग्रामीण और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *