Breaking News

खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आया किसान, हालत गंभीर

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव में खेत में पानी लगा रहा एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, सेवरामऊ गांव निवासी देवदत्त (38) पुत्र रामकुमार खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

खागा में नो एंट्री बेअसर, शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन

खागा, फतेहपुर। नगर को जाम और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *